Breaking News

Kundali Bhagya की ‘प्रीता जी’ के बाद शादी के बंधन में बंधे ‘पृथ्वी जी’, खुशी के मारे अपनी बारात में झूमते दिखे संजय गगनानी

हाल ही में कुंडली भाग्य की ‘प्रीता जी’ यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) शादी के बंधन में बंधी। ऐसे में शो के ‘पृथ्वी जी’ ने भी प्रीता जी की शादी के बाद विवाह के बंधन में बंधने का तय कर लिया। दरअसल, अब ‘पृथ्वी’ यानी संजय गगनानी ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है। ऐसे में अपनी बारात में संजय गगनानी जमकर खुशी मनाते और झूमते दिखे।

सोशल मीडिया पर संजय गगनानी की ढेरों तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में संजय गोल्डन कलर की शेरवानी और गोल्डन कलर की पग पहने दिख रहे हैं। संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत भाटिया से शादी रचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घरातियों के यहां जाते ही संजय गगनानी अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार करने लगे। जैसे ही पूनम मंडप पर आईं उसके बाद से संजय ने पूनम का हाथ नहीं छोड़ा।

कई तस्वीरों में संजय पूनम की खूब केयर करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं शादी के मंडप में भी संजय अपनी पत्नी को अपने हाथों से जूस पिलाते दिखे। बता दें, संजय गगनानी और पूनम प्रीत भाटिया की शादी 28 नवंबर को दिल्ली के एक गुरुद्धारे में हुई। शादी में करीबी दोस्त और परिवार के कुछ लोग ही शामिल थे।

सोशल मीडिया पर पूनम और संजय की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बता दें, इससे पहले श्रद्धा आर्या ने भी कमांडर राहुल नागल से धूमधाम से शादी रचाई। श्रद्धा आर्या ने राहुल नागल संग 16 नवंबर को ब्याह रचाया था। बता दें, शो कुंडली भाग्य में पृथ्वी प्रीता जी के पीछे मंडराता दिखता था। वहीं जब प्रीता की करण से शादी हो जाती है उसके बाद भी वह शर्लिन को मोहरा बना कर प्रीता जी के करीब रहता था।

वहीं रियल लाइफ में जैसेस ही श्रद्धा आर्या ने शादी की उसके ठीक कुछ दिनों बाद संजय भी शादी के बंधन में बंध गए। बताते चलें, खबर है कि शादी के बाद श्रद्धा अपने पति के साथ नहीं रहेंगी। असल में श्रद्धा आर्य़ा अपने सीरियल की शूटिंग मुंबई में रहते हुए जारी रखेंगी। वहीं श्रद्धा के पति राहुल अपनी ड्यूटी पर चले जाएंगे। ऐसे में दोनों लॉन्ग डिस्टेंस मैरेज रिलेशन निभाएंगे।

The post Kundali Bhagya की ‘प्रीता जी’ के बाद शादी के बंधन में बंधे ‘पृथ्वी जी’, खुशी के मारे अपनी बारात में झूमते दिखे संजय गगनानी appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3DhCRQs

No comments