Breaking News

Weight Loss: अनुष्का शर्मा कैसे रखती हैं खुद को फिट? जानें उनका डाइट सीक्रेट और रूटीन

आजकल हर कोई फिट दिखना चाहता है और इसी फिटनेस की दौरा में इन स्टार्स बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको हैरान कर दिया है। अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद भी बेहद ही खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने जरा सा भी वेट गेन नहीं किया है आज भी बेहद स्लिम-ट्रिम हैं। खुद को फिजिकली फिट रखने के लिए अनुष्का हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो करती हैं।

अनुष्का ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरीज में हेल्दी चिया सीड्स (Chia seeds) और कई तरह के फल और कुछ अन्य बीजों के बारे में जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने एक पिक्चर शेयर की है, जिसमें उनका हेल्दी नाश्ता भरा हुआ है। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। आइये जानते हैं किन- किन स्टार्स ने अपने बढ़ते वजन से परेशान होकर ट्रांसफोर्मेशन का रूख अपनाया है।

आलिया भट्ट: बचपन में आलिया भट्ट का करीब 68 किलो की हुआ करती थी। हुआ करता था। खूबसूरत अभिनेत्री आलिया ने अपने बॉलीवुड डेब्यू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिर्फ तीन महीने पहले कड़ी मेहनत कर लगभग 15 किलो वजन कम किया! फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट हॉट बिकनी बॉडी पाने के लिए काफी कठिन एक्सरसाइज सेशन लिए थे। वहीं अब आलिया भट्ट कई लड़कियों की रोल मॉडल बन गई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा: सोनाक्षी सिन्हा का वजन लगभग 90 किलो था,इसी कारण फिल्मों में आने से पहले कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। इसी दौरान सलमान खान ने उन्हें फिटनेस को लेकर सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने अच्छा खासा वजन घटाया और फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीँ दबंग फिल्म में फिट होने के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम करने के लिए जिम जाकर कड़ी मेहनत की थी।

भूमि पडनेकर: भूमि पेडनकर की आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगाकर हईशा के वक्त भूमि का वजन लगभग 72 किलो था। एक्ट्रेस ने उस फिल्म के बाद से अब तक कितनी तेजी से अपना वजन घटा लिया यह बताने की जरूरत नहीं है। आज की तारीख में भूमि कई लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं।

चिया सीड्स के फायदे: यह बीज एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन ए, बी, डी, ई, आयरन, फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम, फाइबर, थायमिन आदि पाए जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। वजन कम करने के लिए भी लोग चिया सीड्स का सेवन करते हैं। साथ ही डायबिटीज है, तो चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है।

The post Weight Loss: अनुष्का शर्मा कैसे रखती हैं खुद को फिट? जानें उनका डाइट सीक्रेट और रूटीन appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/2ZEP6bN

No comments